पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री Imran Khan की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कराई गई मेडिकल जांच में पता चला है कि उनकी एक आंख की लगभग 85% रोशनी खत्म हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, आंख की स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने नियमित इलाज की जरूरत बताई है। हालांकि इमरान खान का कहना है कि उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में उन्हें पूरी छूट नहीं मिल रही। इस मामले को लेकर पाकिस्तान की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और उनके समर्थकों ने बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग उठाई है। वहीं सरकारी पक्ष की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
