अमृतसर में पाकिस्तान की ओर से उड़कर आए गुब्बारों से जुड़ा एक बैनर मिलने से हड़कंप मच गया। यह बैनर शहर के रिहायशी इलाके में एक घर की छत पर गिरा मिला। बैनर पर लाल, नीले और काले रंग से उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और बैनर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बैनर गुब्बारों के सहारे उड़कर आया था, हालांकि इसके पीछे की मंशा क्या है, इसका पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को भी सतर्क कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैनर की भाषा, सामग्री और स्रोत की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसका संबंध किसी उकसावे या साजिश से तो नहीं है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है
