गुरुग्राम में शगुन की रहस्यमयी मौत के मामले में अब लव एंगल सामने आया है, जिससे केस और पेचीदा हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि शगुन ने गायब होने से पहले अपनी मां से कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से ही शादी करेगा, चाहे परिवार राजी हो या नहीं। इसके कुछ ही दिनों बाद वह लापता हो गया था। अब अरावली पहाड़ियों से एक कंकाल मिलने के बाद पुलिस को शक है कि यह शगुन का ही हो सकता है। कंकाल के पास से मिले कपड़ों और निजी सामान के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि प्रेम संबंधों को लेकर किसी तरह का दबाव या विवाद इस मौत की वजह बन सकता है। फिलहाल डीएनए जांच कराई जा रही है और शगुन की कॉल डिटेल, दोस्तों व परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ उस लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे वह शादी करना चाहता था।
