पंजाब को बड़ी खेल उपलब्धि मिली है। राज्य को एशियाई हॉकी चैंपियनशिप (Asia Cup Hockey) की मेज़बानी सौंपी गई है। इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के मुकाबले जालंधर और मोहाली में खेले जाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व का क्षण है और इससे राज्य को फिर से अंतरराष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर मजबूत पहचा
करीब 40 साल बाद पंजाब में इतना बड़ा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित होने जा रहा है। इस चैंपियनशिप के मैच जालंधर के बर्ल्टन पार्क स्टेडियम और मोहाली के इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।
सरकार द्वारा इन स्टेडियमों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। खासतौर पर जालंधर में नए ग्राउंड और सुविधाओं का तेजी से निर्माण चल रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं बल्कि पंजाब की खेल विरासत को फिर से जीवित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे युवाओं में हॉकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा और राज्य में खेल संस्कृति को नया बल म
खबर के अनुसार, पंजाब को हॉकी के साथ-साथ बैडमिंटन से जुड़े बड़े आयोजनों की मेज़बानी का भी अवसर मिला है, जिससे राज्य एक मल्टी-स्पोर्ट हब के रूप में उभर रहा है।
