पानीपत में हैरान करने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोरों ने बिना किसी ताले को तोड़े घर के बेड में रखे कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी और वे करीब 5 दिन तक अपने स्तर पर ही जेवर तलाशते रहे। जब काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला, तब पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में पुलिस को किसी जानकार के शामिल होने की भी आशंका है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
