विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक कपल को पंचकूला की एंटी इमिग्रेशन यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चंडीगढ़ में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर विदेश में नौकरी और वीजा दिलाने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि कपल लंबे समय से इस ठगी नेटवर्क को चला रहा था। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
