संसद सत्र की शुरुआत से पहले आज एनडीए संसदीय दल की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताते हुए कहा कि इससे भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
वहीं, थोड़ी देर में कांग्रेस सांसदों की भी अलग बैठक होने वाली है, जिसमें पार्टी संसद सत्र के लिए अपनी रणनीति तय करेगी। सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर तीखी बहस के आसार हैं।
