खबर विस्तार:
ओडिशा सरकार एक नई, भव्य और अत्याधुनिक विधानसभा इमारत के निर्माण की तैयारी कर रही है, जिसे दिल्ली के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 3600 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसे अगले 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।
नई विधानसभा में 300 विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी, जबकि मौजूदा विधानसभा में यह क्षमता सीमित है। इसके अलावा हाई-टेक सुविधाएं, डिजिटल वोटिंग सिस्टम, बेहतर सुरक्षा, आधुनिक लाइब्रेरी, शोध केंद्र और जनता के लिए बेहतर विज़िटर गैलरी जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं।
