खबर:
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया गाना चर्चा का विषय बन गया है। हरियाणवी सिंगर सिमरन का नया गाना ‘टटीरी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन इसके कुछ लिरिक्स को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।
गाने में सिंगर ने एक लाइन गाई है— “ऐसी ना थी, जैसी तनै बनाई टटीरी…”। इसके अलावा गाने में मशहूर रैपर बादशाह का नाम लेते हुए एक और लाइन गाई गई है— “तेरे घर में बहन-बेटी ना…”। इन शब्दों को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है और सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना भी शुरू हो गई है।
कुछ यूजर्स का कहना है कि गाने के शब्द समाज में गलत संदेश देते हैं, जबकि सिमरन के फैंस का कहना है कि यह सिर्फ एक एंटरटेनमेंट सॉन्ग है और इसे उसी नजर से देखा जाना चाहिए।
गाने का वीडियो भी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं और फैंस इस पर जमकर रील्स भी बना रहे हैं।
फिलहाल इस विवाद पर सिंगर सिमरन या रैपर बादशाह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है।
