भिवानी। Board of School Education Haryana (BSEH) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 28 फरवरी से शुरू होंगी, जिनमें 10वीं के करीब 2.29 लाख और 12वीं के लगभग 2.70 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार प्रवेश-पत्रों पर विशेष सुरक्षा फीचर जैसे QR कोड, यूनिक सीरियल नंबर और डिजिटल सत्यापन प्रणाली लागू की है, साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी और फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती की गई है।
