नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के दाम में ₹6 हजार की कमी आई, जिसके बाद इसका भाव घटकर ₹2.34 लाख प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं सोना भी सस्ता हुआ है। सोने की कीमत में ₹3 हजार की गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया।
पिछले चार दिनों की बात करें तो चांदी में कुल मिलाकर करीब ₹32 हजार की गिरावट आ चुकी है। वहीं सोना भी इस दौरान लगभग ₹6 हजार तक सस्ता हो चुका है। लगातार गिरते दामों से निवेशकों और खरीददारों के बीच हलचल बढ़ गई है।
