मुंबई में चर्चित रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लॉरेंस गैंग से जुड़े शुभम लोंकर के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी।
जांच एजेंसियों का कहना है कि फायरिंग की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी और आरोपियों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ था। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
फिलहाल कोर्ट ने चारों आरोपियों को 5 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान पुलिस उनसे साजिश, हथियारों की व्यवस्था और गैंग कनेक्शन को लेकर गहन पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी खुलासे हो सकते हैं।
