मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब टैक्सीवे पर दो विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टकराने वाले विमानों में से एक एअर इंडिया का विमान था, जिसमें करीब 200 यात्री सवार थे। घटना के समय विमान रनवे पर टैक्सी कर रहा था। टक्कर के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को सुरक्षित रखा गया और स्थिति पर काबू पा लिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों और संबंधित एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी या मानवीय चूक की संभावना से इनकार नहीं किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उड़ानों के संचालन में थोड़ी देर के लिए बदलाव भी किया गया।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
