पंचकूला शहर में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कों पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बस स्टैंड और बाजार क्षेत्रों के आसपास रेहड़ी-फड़ी, अवैध पार्किंग और अस्थायी दुकानों के चलते सड़कें संकरी हो गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा की जाने वाली कार्रवाई केवल अस्थायी होती है और कुछ समय बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से अतिक्रमण पर सख्त कदम उठाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है, ताकि यातायात सुचारू हो सके और सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।
