भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है, क्योंकि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ड्यूरोफ्लेक्स सहित पांच कंपनियों को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की मंजूरी दे दी है। इनमें प्रमुख रूप से Duroflex, Premier Industrial Corporation और Hexagon Nutrition शामिल हैं। कंपनियां फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में हैं। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली राशि का उपयोग विस्तार योजनाओं, कर्ज चुकाने और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा, जबकि OFS के तहत प्रमोटर और मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचेंगे। सेबी की मंजूरी के बाद अब ये कंपनियां बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए अपने IPO की तारीखों का ऐलान करेंगी। निवेशकों की नजर इन पेशकशों पर टिकी रहेगी, क्योंकि हाल के समय में IPO मार्केट में अच्छी लिस्टिंग गेन देखने को मिले हैं।
