कई जगहों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर पुलिस को बुलाना पड़ा ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। वाहन चालकों में इस बात को लेकर डर देखा गया कि कहीं ईंधन खत्म न हो जाए, इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल स्टोर करने लगे।
हालांकि, प्रशासन और सरकार ने साफ किया है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल जरूरत के हिसाब से ही ईंधन खरीदें।
सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि जो लोग झूठी खबरें और अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।
