हरियाणा के Sonipat स्थित TDI सिटी के एक फ्लैट में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां लोहे की रॉड से हमला कर पति-पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि मृतकों ने आरोपी को इस संबंध को लेकर टोका था, जिसके बाद गुस्से में उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने फ्लैट में घुसकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दिल्ली पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी बताया जा रहा है। वारदात के बाद से वह फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फ्लैट से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
