चंडीगढ़ स्थित Panjab University (PU) ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्र 24 फरवरी तक बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, जो विद्यार्थी निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, वे 3 मार्च तक लेट फीस के साथ अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समयसीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
PU प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आधिकारिक पोर्टल पर जाकर समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि सर्वर या तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और फीस की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
