तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने 1.31 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में ₹5,000 की राशि ट्रांसफर की है। इस फैसले को लेकर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यदि दोबारा सत्ता में वापसी होती है तो पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2000 की सहायता दी जाएगी। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय और महिला कल्याण की दिशा में बड़ा कदम बताया। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इस कदम को चुनावी रणनीति करार देते हुए आरोप लगाया कि आगामी चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार को स्थायी रोजगार और विकास पर ध्यान देना चाहिए, न कि अस्थायी आर्थिक सहायता पर। इस घोषणा के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है और महिला मतदाताओं को साधने की कोशिश साफ नजर आ रही है।
