पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब सप्लाई के मामले में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो चंडीगढ़ से राजस्थान शराब भेजता था। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। आरोपी को पंजाब बॉर्डर पर एक ट्रक के साथ काबू किया गया था, जिसमें शराब की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
