बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बना उनका भव्य काफिला, जिसमें करीब 100 गाड़ियां शामिल थीं। जैसे ही उनका काफिला इलाके में पहुंचा, समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “शेर-ए-बिहार आ गया” के नारे गूंजने लगे।
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह बड़हिया क्षेत्र में पूजा-अर्चना करने पहुंचे हैं। उनके आगमन को लेकर पहले से ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सड़क पर लंबा काफिला और समर्थकों की भीड़ ने पूरे इलाके को राजनीतिक माहौल में बदल दिया।
हालांकि इस दौरान सबसे बड़ा बयान खुद अनंत सिंह ने दिया। उन्होंने साफ कहा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका यह फैसला आने वाले चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। वहीं उनके समर्थक अब भी उन्हें सक्रिय राजनीति में देखने की उम्मीद जता रहे हैं।
फिलहाल, काफिले का यह शक्ति प्रदर्शन और उनका चुनाव न लड़ने का ऐलान, दोनों ही मुद्दे चर्चा का विषय बने हुए हैं।
