भारत में अपने रिटेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। कंपनी 26 फरवरी को मुंबई के बोरीवली इलाके में अपना छठा आधिकारिक स्टोर खोलने जा रही है। यह मुंबई में कंपनी का दूसरा आउटलेट होगा। इससे पहले कंपनी ने देश में अपने प्रमुख स्टोर्स की शुरुआत (मुंबई) और (दिल्ली) से की थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में एक और स्टोर खोला गया, जबकि बेंगलुरु और पुणे में भी एक-एक स्टोर पहले से संचालित हैं।
कंपनी का नया बोरीवली स्टोर पश्चिमी उपनगरों के ग्राहकों के लिए खास सुविधा लेकर आएगा, जिससे उन्हें प्रोडक्ट खरीदने, सर्विस और टेक्निकल सपोर्ट के लिए दक्षिण मुंबई या अन्य इलाकों तक नहीं जाना पड़ेगा। यहां iPhone, iPad, MacBook, Apple Watch समेत कंपनी के सभी प्रमुख प्रोडक्ट्स उपलब्ध रहेंगे, साथ ही “Today at Apple” जैसे सेशन और कस्टमर सपोर्ट सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बढ़ती मांग को देखते हुए अपने ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। बोरीवली में नया स्टोर खुलने से कंपनी की पश्चिमी भारत में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।
