लुधियाना से दुखद खबर सामने आई है। पुलिस विभाग में ASI के पद पर तैनात स्वर्ण सिंह का निधन हो गया। वह डीएमसी चौकी में बतौर इंचार्ज सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
स्वर्ण सिंह के निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। उनके सहयोगियों और अधिकारियों ने उन्हें एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी बताया। परिवार में उनके निधन से गहरा दुख है। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
