सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में इस बार सांस्कृतिक संध्या खास बन गई जब बॉलीवुड और हिमाचली लोकगायन के प्रसिद्ध गायक अनुज शर्मा ने मंच संभाला। जैसे ही उन्होंने अपने सुपरहिट हिमाचली गीतों की शुरुआत की, पूरा पंडाल तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। देश-विदेश से आए पर्यटक पारंपरिक धुनों पर जमकर झूमते नजर आए। अनुज शर्मा ने मंच से हिमाचल की लोकसंस्कृति और पहाड़ी संगीत की खासियत भी साझा की, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर माहौल को और भी यादगार बना दिया। सांस्कृतिक रंगों से सजा यह आयोजन देर रात तक उत्साह और संगीत के सुरों से सराबोर रहा।
