हरियाणा में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने विभिन्न विभागों में 851 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। भर्ती के तहत अलग-अलग जिलों में विभिन्न पद शामिल हैं, जिनमें हिसार जिले के लिए नोडल प्रोजेक्ट मैनेजर की महत्वपूर्ण पोस्ट भी शामिल है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी HKRN की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को आधार बनाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
