रियाणा के Yamunanagar में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद बेहद मार्मिक दृश्य देखने को मिला। हादसे में जान गंवाने वाले पिता और उनकी बेटियों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया। श्मशान घाट में जब तीनों की चिताएं एक साथ जलीं तो माहौल गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
जानकारी के अनुसार हादसे में कुल चार लोग ट्रक के नीचे दब गए थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। राहत और बचाव दल को शवों के अवशेष अलग-अलग हिस्सों से जुटाने पड़े।
अधिकारियों के मुताबिक शवों की हालत बेहद खराब होने के कारण उन्हें थैलों में सुरक्षित रखकर परिजनों को सौंपा गया। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए। परिवार के कई सदस्य हादसे के सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है
