CJP को लेकर केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान
मनोहर लाल खट्टर ने करनाल दौरे के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर बड़ा बयान दिया।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “कॉकरोच जनता पार्टी का पोर्टल बंद हो गया है और इसे चलाने वाले लोग भी पीछे हट गए हैं।”
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर चर्चा में रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर यह बयान काफी चर्चा में है।
मनोहर लाल ने कहा कि इस तरह के डिजिटल अभियानों और प्लेटफॉर्म्स की वास्तविकता अब लोगों के सामने आ रही है।
हालांकि, CJP की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पिछले कुछ दिनों से CJP सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। संगठन के इंस्टाग्राम और X अकाउंट्स को लेकर भी काफी चर्चा रही।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया आधारित अभियानों का असर अब मुख्यधारा की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है।
हरियाणा की राजनीति में भी इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है।
फिलहाल, केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस जारी है।
