हरियाणा के Hansi में एक शोरूम मैनेजर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात के पीछे गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है।
मृतक के परिचित युवकों ने पहले उससे बातचीत की और सिगरेट मांगी। इसके बाद अचानक विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मैनेजर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
