छात्रा ने खुद को कार में लॉक कर बचाई जान
हरियाणा के गुरुग्राम में एक छात्रा को कार से खींचने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने खतरा महसूस होने पर तुरंत खुद को कार के अंदर लॉक कर लिया। आरोप है कि कार चालक ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और आरोपी ड्राइवर की पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़िता के अनुसार, उसने पुलिस को करीब 20 बार कॉल किया, लेकिन पुलिस टीम लगभग 37 मिनट बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला सुरक्षा और पुलिस रिस्पॉन्स टाइम को लेकर चिंता जताई है। कई लोगों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, पुलिस वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
