हरियाणा के Gurugram में एक रिहायशी सोसाइटी के भीतर शराब के नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने फॉर्च्यूनर कार पर चढ़कर डांस किया और विरोध करने पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जांच के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फॉर्च्यूनर कार को भी इंपाउंड कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी शराब के नशे में सोसाइटी परिसर में हंगामा कर रहे थे। जब सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
मामले के तूल पकड़ने के बाद सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) ने भी सख्त रुख अपनाया है। RWA ने घटना की निंदा करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और सोसाइटी के नियमों के तहत भी कदम उठाने की बात कही है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
