लुधियाना में NRI महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या करने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि महिला के घर में किराए पर रहने वाला युवक ही आरोपी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ जारी है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी और मृतका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं। इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम और आरोपी की मंशा का खुलासा करेगी।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तेजी से की गई कार्रवाई की सराहना की है।
