हरियाणा के Hisar में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। कार्यक्रम के बीच आई इस तकनीकी समस्या का VIDEO सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मंच पर मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। बिजली जाते ही पूरा सभागार अंधेरे में डूब गया। इस दौरान CMO अधिकारी ने मोबाइल की फ्लैश लाइट की मदद से भाषण पढ़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली कटते ही विधायक और अधिकारी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। कुछ देर बाद मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट और वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।
VIDEO वायरल होने के बाद विपक्ष ने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री स्तर के कार्यक्रम में ऐसी स्थिति बन सकती है, तो आम जनता की परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बिजली बाधित होने की समस्या कुछ समय के लिए थी और जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली गई। मामले को लेकर तकनीकी कारणों की जांच भी की जा रही है।
