हाईकोर्ट फैसले के बाद बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या
भोजशाला को मंदिर घोषित किए जाने के बाद आज पहला शुक्रवार है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को इस संबंध में फैसला सुनाया था।
फैसले के बाद भोजशाला परिसर में धार्मिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। आज सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भोज उत्सव समिति ने यहां विशेष प्रतिमा स्थापित की है। श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
परिसर में लोगों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।
भोजशाला लंबे समय से धार्मिक और ऐतिहासिक विवाद का विषय रही है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद इसे लेकर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैसले के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
धार में स्थित भोजशाला को ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
फिलहाल, प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
