बदमाशों ने दातर दिखाकर महिला को डराया, भागने पर किया पीछा
पंजाब के लुधियाना में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला बाजार में सब्जी खरीद रही थी, तभी बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी अचानक महिला के पास पहुंचे और उसकी चेन झपट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने दातर दिखाकर महिला को डराने की कोशिश की।
घटना के बाद महिला वहां से बचकर भागने लगी, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा भी किया। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसका VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
