हरियाणा के Fatehabad में नहर से एक युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक तीन दिन पहले अपनी कार समेत नहर में गिर गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान युवक का शव घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला। नहर के तेज बहाव के कारण शव तीन पुलों को पार करते हुए आगे पहुंच गया था।
पुलिस और गोताखोरों की टीम पिछले तीन दिनों से युवक और वाहन की तलाश में जुटी हुई थी। शव मिलने के बाद उसे कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी युवक की मौत पर दुख जताया है।
